फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 14 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
ट्यूशन जाने को कहने पर किशोर ने फांसी लगाई
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। ट्यूशन जाने के लिए टोकने पर एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव रानीपुर निवासी 15 वर्षीय भोले पुत्र मनोज कुमार प्रकाश पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। भोले शाम को गांव के पास ही एक शिखक से ट्यूशन पढ़ता था। बृहस्पतिवार को भोले ट्यूशन पढ़ने नहीं जा रहा था। परिजनों ने उसे बार-बार ट्यूशन जाने के लिए तो वह शिक्षक की फीस मांगने लगा। भोले के परिजनों ने एक-दो दिन में फीस देने की बात कही। इस पर भोले जरूरी काम की बात कहकर एक कमरे में चला गया। उस कमरे में बड़ी तराजू टांगने के लिए कुंडा लगा था। भोले एक कपड़े से फांसी का फंदा लगाकर उस कुंडे से लटक गया। परिजनों ने कमरे में भोले की लाश लटकी देखी तो कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed