फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक ने चाकू से युवती की गर्दन काटी

युवक ने चाकू से युवती की गर्दन काटी

Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवक ने चाकू से युवती की गर्दन काटी
युवक ने चाकू से युवती की गर्दन काटी
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। एक तरफा प्यार में रिश्ते के चाचा ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी गर्दन काट दी। युवती को बचाने आए उसके रिश्ते के भाई को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। भीड़ इकट्ठा होती देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल युवती को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी मुकीम सुबह दस बजे दूसरे मोहल्ले में रह रहे अपने रिश्ते के भाई के घर आया। वहां उसे भाई की 20 वर्षीया पुत्री मिली। उसने युवती को देखते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसकी गर्दन काट डाली। घायल युवती की चीखपुकार सुनकर उसे बचाने आए रिश्ते के भाई शमशुद्दीन को भी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल युवती को सीएचसी पर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। जबकि युवती के भाई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुकीम ने बताया कि उसके युवती के साथ प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले छह माह से युवती एक अन्य युवक के प्रेम जाल में फंस गई थी। उसे यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और युवती की हत्या करने की योजना बना डाली। बुधवार को मुकीम मौका देख कर युवती के घर पहुंचा और उसे जान से मारने के इरादे से उस पर चाकू से हमला बोल दिया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुकीम उनकी पुत्री से एक तरफा प्यार करता था। बुधवार को उसने जान से मारने की नीयत से चाकू से जानलेवा हमला कर पुत्री की गर्दन काट डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed