{"_id":"5c9925a9bdec2213ec6224de","slug":"21553540521-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी नसीब पठान को पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एमएलसी नसीब पठान को पड़ा दिल का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व एमएलसी नसीब पठान को पड़ा दिल का दौरा
बिजनौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी नसीब पठान को प्रत्याशी का पर्चा भरने के बाद दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें मेरठ के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी व नगीना प्रत्याशी ओमवती का पर्चा दाखिल होना था। तमाम कांग्रेस के नेता एकत्र हुए थे। समर्थकों को पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास रोक दिया। प्रत्याशी व प्रस्तावक तो चले गए, बाकी प्रत्याशी फीना हाउस में ठाकुर अवनीश कुमार के आवास पर रुक गए। पूर्व एमएलसी नसीब पठान भी वहां रुके थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उनका अस्पताल में उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। उनकी हालत में अब सुधार है। उनकी हालत में सुधार होने से समर्थकों ने राहत की सांस ली।