फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरों ने विद्युत निगम के कैशियर का घर खंगाला

चोरों ने विद्युत निगम के कैशियर का घर खंगाला

Thu, 21 Feb 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने विद्युत निगम के कैशियर का घर खंगाला
धामपुर। चोरों ने मंगलवार की रात विद्युत वितरण खंड धामपुर प्रथम में कैशियर के मकान की दीवार में नकब लगाकर डेढ़ लाख की नकदी, करीब चार लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवर व अन्य की कीमती सामान को चोरी कर लिया। मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विद्युत निगम प्रथम में कैशियर के पद पर तैनात सचिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को संत रविदास जयंती पर सरकारी अवकाश होने के कारण वह परिवार के सदस्यों के साथ गांव सिसौना में लगे मेले में प्रसाद चढ़ाने गया था। बुधवार को उसने घर आकर देखा तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने नकब लगाकर मकान में चोरी की वारदात की थी। घर की स्थिति देख पत्नी बेहोश हो गई। बताया कि चोर उनके घर से करीब डेढ़ लाख की नकदी, करीब चार लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर और हजारों की कीमत का अन्य सामान चोरी कर ले गए है। बताया कि उसका घर रामगंगा कॉलोनी में विद्युत निगम के कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है। लोगों का कहना है कि कई बार अवगत कराने के बाद भी पुलिस की ओर से गश्त नहीं बढ़ाई गई है। 29 जनवरी की रात को चोर इसी कॉलोनी में रह रहे एसडीओ के घर को चोर खंगाल कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले की अभी तक रिपोर्ट भी कायम नहीं की है। लोगों में पुलिस की कार्यशैली से असंतोष है। लोगों ने कोतवाल से कालोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने, रिपोर्ट कायम कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed