फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंका

महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंका

Mon, 28 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंका
महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंका
विज्ञापन

शेरकोट। गांव कंधला शाहकोट में एक क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के हाथ पैर और गर्दन धड़ से अलग हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़े गले शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव करीब दो माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली की गांव कंधला शाहकोट से दो किमी दूर एक तालाब में महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा है। एसओ पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रात में ही महिला का शव तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक महिला के हाथ, पैर और गर्दन धड़ से अलग हैं, जो मौके से ही बरामद हो गए हैं। शव नग्न हालत में था। शव करीब एक डेढ़ महीने पुुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किसी भी गुमशुदा महिला की शिकायत नहीं मिली है। शव की शनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के गांव में लाउडस्पीकर से सूचना दे दी गई है। वहीं, एसओ पंकज तोमर का कहना है कि महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। शव को तालाब में नीचे दबाया गया था। उसके ऊपर से कोई भारी वस्तु रखी गई थी। शव सड़ने पर पानी में तैरकर ऊपर आ गया। जांचकर मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed