फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने किया चौकीदार की हत्या का खुलासा

पुलिस ने किया चौकीदार की हत्या का खुलासा

Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया चौकीदार की हत्या का खुलासा
झगडे़ का बदला लेने के लिए की चौकीदार की हत्या
विज्ञापन

नूरपुर। पुलिस ने चार दिन पूर्व गांव बल्दाना शफीपुर में हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा कर दिया है। गांव के ही दो युवकों ने गांव के मेले में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए गला दबाकर चौकीदार की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को दबोचकर उनका चालान कर दिया है।

गांव शफीपुर बल्दाना निवासी गांव के चौकीदार जगदीश सिंह का शव उसके घर से कुछ दूरी पर खेत में पापुलर के पेड़ से लटका मिला था। चौकीदार के पुत्र अजय कुमार की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार के मुताबिक गांव के ही नृपेंद्र और भारत सिंह से चौकीदार का गांव में लगने वाले मेले में मंदिर कमेटी के 25 हजार रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दौरान दोनों ने जगदीश को देख लेने की धमकी दी थी और वह तभी से जगदीश से रंजिश रखे हुए थे। दोनों जगदीश की हत्या करने की फिराक में ले थे। दोनों ने मौका देखकर जगदीश की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पापुलर के पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मंगलवार को दोनों को नहटौर चौराहे से दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed