फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अपह्त तीन बच्चों को हरिद्वार में होटल पर बेचकर आरोपी फरार, बच्चें होटल से भागकर घर पहुंचें

अपह्त तीन बच्चों को हरिद्वार में होटल पर बेचकर आरोपी फरार, बच्चें होटल से भागकर घर पहुंचें

Sat, 08 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपह्त तीन बच्चों को हरिद्वार में होटल पर बेचकर आरोपी फरार, बच्चें होटल से भागकर घर पहुंचें
अपहृत तीनों बच्चे हफ्तेभर बाद पहुंचे घर
विज्ञापन

शेरकोट। एक सप्ताह पहले अपह्त तीन बच्चे हरिद्वार के होटल से निकलकर घर पहुंच गए। तीनों बच्चों को पुलिस ने शेरकोट टेंपो स्टैंड से बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। बच्चों के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चों को होटल में बेचकर भागने वाला आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने को दबिश दे रही है।

मोहल्ला अचारजान निवासी आकाश (12) पुत्र राजेश सैनी, पुष्पेंद्र (12) पुत्र ओमपाल, वीरेंद्र पुत्र जयपाल एक सप्ताह पहले अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने किशोरों को बरामद करने के लिए हरसंभव प्रयास किए। बच्चों की हर जगह तलाश की गई, लेकिन तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग रहा था। तब परिजनों ने सुदामा निवासी देवरिया के खिलाफ पुलिस को अपहरण की तहरीर देकर बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को बच्चों के टेंपो स्टैंड पर मिलने से घटना का राजफाश हुआ। बच्चों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आरोपी सुदामा उन्हें डरा धमकाकर घर से हरिद्वार ले गया। वहां पर जाकर उसने एक होटल मालिक को बेच दिया। आरोपी होटल मालिक उनसे बर्तन साफ करता था। बामुश्किल वह वहां से निकल पाए हैं। इधर-उधर पूछते हुए घर आए हैं। बच्चों के सकुशल पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने आरोपी सुदामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज तोमर का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed