{"_id":"5b465abd4f1c1b0e278b5f27","slug":"21531337405-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
हीमपुर दीपा। गांव टूंगरी निवासी घसीटा का पुत्र रितिक कुमार हीमपुर दीपा के जनता इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार को वह कॉलेज गया था। कॉलेज में मध्यांतर के बाद कक्षा नौ बी के छात्रों को कला शिक्षक अखिलेश कुमार पढ़ा रहे थे। तभी छात्र रितिक ने कक्षा में प्रवेश किया तो शिक्षक ने छात्र से कक्षा से बाहर जाने का कारण पूछा। छात्र ने बताया कि वह पानी पीने के लिए गया था। इससे गुस्साए शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह से पीटा। इससे छात्र के हाथ और पैर में चोट आई। बुधवार सुबह को छात्र की मां सुनीता ग्राम प्रधान चरन सिंह और परिजनों के साथ कॉलेज पहुंची। पूछताछ करने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षक अवकाश पर है। इससे आक्रोशित परिजनों ने हीमपुर थाने में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। छात्र का मेडिकल कराया गया। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।