{"_id":"5b4263874f1c1b07278b55d4","slug":"21531077511-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की मौत, कोहराम
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-संभल रोड स्थित कालाखेड़ा गांव के निकट मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला नौबतखाना निवासी अफसर अली (27) पुत्र मोहम्मद रफी पिछले एक वर्ष से हसनपुर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा में रह कर मजदूरी करता था। रविवार की सुबह वह साथी अहसान मोहल्ला रेतिया के साथ हसनपुर सेे संभल की ओर जा रहा था। जैसे की बाइक हसनपुर संभल रोड स्थित कालाखेड़ा गांव के नजदीक पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स सामने से टक्कर मार दी। जिसमें अफसर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी अहसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। भीड़ की मदद से घायल को सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की खबर मिलते ही अफसर के परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मद रफी के मुताबिक मृतक पर एक बेटी है। जबकि पत्नी शायदा का रो-रो कर बुरा हॉल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।