फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 03 May 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार में एक युवक ने व्यक्तिगत कारणों से परेशान होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मौहल्ला खालापार निवासी एक रिक्शा चालक का युवा बेटा किसी बात को लेकर अवसाद में चल रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम को वह बाजार से घर लौटा। घर परिजन भी मौजूद थे। वह बिना किसी से कोई बात किए मकान के ऊपर कमरे में गया और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद परिजन जब ऊपर कमरे में गए तो दरवाजा बंद मिला। खिड़क़ी से देखा तो युवक का शव पंखे से लटक रहा था। जिसे देख कर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर गए और दरवाजा तोड़ कर शव को निकाल कर कब्जे में लिया, मगर परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed