फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुमताज का हत्यारा पति दबोचा

मुमताज का हत्यारा पति दबोचा

Wed, 11 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुमताज का हत्यारा पति दबोचा
घायल पत्नी की मौत का इंतजार करता रहा नसीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली देहात।
पुलिस ने मुमताज की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर पति का चालान कर दिया है। दहेज की मांग पूरी न होने व मुमताज द्वारा मायके जाने की जिद करने पर नसीम ने उसकी हत्या की दी थी। हत्या के बाद वह उसका उपचार कराने के बजाए सड़कों पर ऐसे ही घूमाता रहा। गंभीर घायल मुमताज की मौत हो गई। हत्यारे पति की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी नसीम अहमद के दो पत्नी गफूरन व मुमताज थीं। नसीम ने महाराष्ट्र निवासी मुमताज से पहली पत्नी को तलाक दिए बना ही शादी की थी। नसीम दहेज की मांग को लेकर आए दिन मुमताज से मारपीट करता था। कुछ दिन पहले मुमताज के पिता का ऑप्रेशन हुआ था। मुमताज अपने पिता को देखने के लिए महाराष्ट्र जाने की जिद कर रही थी। लेकिन नसीम उसे महाराष्ट्र ले जाने को तैयार नहीं था। बृहस्पतिवार को मुमताज महाराष्ट्र पिता को देखने जाने की फिर से जिद करने लगी। इस बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया। नसीम ने गुस्से में आकर मुमताज के सिर पर लोहे की रॉड मार दी।
विज्ञापन

मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गई। अब नसीम ने मुमताज से पीछा छुड़ाने का प्लान बना लिया। उसने घर के विवाद को डकैती का रूप देते हुए कह दिया कि बदमाशों ने मुमताज पर हमला किया है। वहीं नसीम बेसुध मुमताज को उपचार के लिए पहले अस्पताल ले जाने के बजाए थाने लेकर पहुंचा। वह मेरठ तक गया लेकिन मुमताज को कहीं भी भर्ती नहीं कराया। सड़कों पर घूमते हुए मुमताज के मरने का इंतजार करता रहा। मुमताज की मौत होने पर उसे घर ले आया। आठ अप्रैल को मृतका के पिता महाराष्ट्र नासिक क्षेत्र के मालेगांव निवासी निहाल अहमद ने मृतका के पति नसीम अहमद, पहली पत्नी गफूरन व उसकी पहली पत्नी के भाई शफीक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार रात पुलिस ने नगीना तिराहे से फरार होने की फिराक में खड़े नसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर के सामने स्थित गहरे गड्ढे से मुमताज की हत्या में प्रयुक्त प्रयुक्त की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed