{"_id":"59b193dc4f1c1bf57f8b4ce5","slug":"21504809948-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडवली थाने से दो किलोमीटर के फासले दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडवली थाने से दो किलोमीटर के फासले दिया घटना को अंजाम
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मंडावली थाने से दो किलोमीटर के फासले दिया घटना को अंजाम
मंडावली। नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने पेट्रोलपंप के एक सेल्समैन से एक लाख से अधिक की नगदी और बाइक लूट ली। सेल्समैन पर हमला कर बदमाश भाग निकले।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मंडावली थाने से करीब दो किमी के फासले पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। डवास फ्यूल प्वाइंट का सेल्समैन गांव मोहनपुर निवासी सोनू पेट्रोल पंप का 1,04,972 रुपये का कैश लेकर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मंडावली में जमा करने जा रहा था। पेट्रोल पंप से करीब ढाई किमी दूर नेशनल हाईवे पर गांव कांठपुर के निकट अचानक पीछे से सफेद रंग की अपाची बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाश सोनू के पास से नगदी का बैग और बाइक लूटकर गांव कांठपुर की ओर भाग निकले। सिर में चोट आने पर सोनू बदमाशों का विरोध नहीं कर सका। नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सोनू को प्राथमिक उपचार दिलाकर थाने ले आई। सूचना पर पहुंचे सीओ महेश कुमार ने सोनू से घटना की जानकारी की। एसओजी टीम छानबीन में जुट गई। पेट्रोल पंप मालिक राकेश चौधरी ने पुलिस से बदमाशों की धरपकड़ की मांग की। सोनू की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी गई।