फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वीरेंद्र हत्याकांड में पति-पत्नी को आजीवन कारावास

वीरेंद्र हत्याकांड में पति-पत्नी को आजीवन कारावास

Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र हत्याकांड में पति-पत्नी को आजीवन कारावास
युवक की हत्या में पति-पत्नी को उम्र कैद
विज्ञापन

बिजनौर। एडीजे रामकरन ने वीरेंद्र हत्याकांड में आरोपी पति-पत्नी को आजीवन कारावास व 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वीरेंद्र की अपहरण के बाद हत्या की गई थी।

शासकीय अधिवक्ता गंगाराम के अनुसार थाना नहटौर के ग्राम नारायणखेड़ी निवासी सुरेंद्र ने अपने भाई वीरेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा गया था कि 27 फरवरी 2012 को उसका भाई गन्ना समिति की नौकरी के लिए निकला था। काफी तलाश पर भी उसका कोई पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस जांच में पता चला कि वीरेंद्र के जाकिर की पत्नी से अवैध संबंध थे। घर बुलाकर जाकिर व उसकी पत्नी अफसरी ने वीरेंद्र की हत्या कर दी। वीरेंद्र की लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस ने जाकिर व उसकी पत्नी अफसरी की निशानदेही पर वीरेंद्र की लाश कब्रिस्तान से कब्र खोदकर 28 अप्रैल को बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी दंपति के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया था। पुलिस जांच में ऐसे कई लोग सामने आए जिन्होंने मृतक वीरेंद्र को जाकिर व उसकी पत्नी के साथ उनके घर जाते हुए देखा था। कोर्ट ने इस मामले में जाकिर व उसकी पत्नी अफसरी को वीरेंद्र का अपहरण करने व उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव छिपाने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed