फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन डीलर का शव पेड़ से सटा मिला

राशन डीलर का शव पेड़ से सटा मिला

Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर का शव पेड़ से सटा मिला
राशन डीलर की हत्या कर पेड़ पर लटकाया
विज्ञापन

बिजनौर। गांव सालमाबाद के जंगल में राशन डीलर का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटकाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सालमाबाद निवासी 48 वर्षीय राशन डीलर योगेंद्र सिंह का शव गांव के जंगल में आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव से थोड़ी दूरी पर सरकारी नलकूप पर शराब की बोतल, खाना गिलास व बैग मिला है। बैग में योगेंद्र का मोबाइल भी मिला है। परिजनों के मुताबिक योगेंद्र ने पहले कुछ लोगों के साथ शराब पी। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया है। योगेंद्र 20 अक्टूबर से घर नहीं आया था। वह कई-कई दिन तक घर नहीं आता था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। डेढ़ माह पूर्व उसने बिजनौर की शक्ति नगर कालोनी में रहने वाली बेबी नामक महिला से शादी की थी। उसके पास भी वह कम आता जाता था। योगेंद्र के दो बेटे हैं । दोनों की शादी हो चुकी है। सोमवार की रात एक बेटे को मोबाइल से कॉल करके कहा था कि उसे बचा ले। राशन डीलर बेटे को यह नहीं बता पाया था कि वह कहां है। मंगलवार को जंगल गए लोगों ने योगेंद्र का शव आम के पेड़ के पास देखा तब पुलिस को सूचना दी। एसपी उमेश कुमार सिंह सिंह , सीओ महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। टीम ने वहां पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। डाग स्क्वायड की टीम ने इलाके को खंगाला। पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed