फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कर्ज के बोझ में डूबे किसान ने की आत्मा हत्या

कर्ज के बोझ में डूबे किसान ने की आत्मा हत्या

Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कर्ज के बोझ में डूबे किसान ने की आत्मा हत्या
कर्ज के बोझ में डूबे किसान ने की आत्महत्या
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।किसान पर कर्ज वसूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिससे बचने के लिए उसने अपने बहनोई के घर शरण ले रखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चांदपुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर शिमली निवासी सौवीर सिंह (40) बैंक के कर्ज से परेशान चल रहा था उस पर दो बैंकों के करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज वसूलने के लिए बैंक उस पर दबाव बना रहे थे। बैंक के दबाव के चलते उसने नहटौर क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में अपने बहनोई पीतांबर के घर शरण ले रखी थी। सोमवार की शाम को वह अपने बहनोई के घर से दुकान से बीड़ी मंडल खरीदने के लिए निकला था। रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। मंगलवार सुबह को गांव के ही पास एक आम के बाग में उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। सौवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे सही कारण क्या रहा। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह बैंकों से कर्ज ले रखा था। काम सही नहीं चल रहा था। वह काफी तनाव में था और ऊपर से बैंक वाले उस पर दबाव बना रहे थे। वह इससे बचने के लिए अपने बहनोई के घर पर रहता था। वह तनाव में आकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed