{"_id":"5b883dc842c792465c2cadb5","slug":"201535655368-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाते समय एआरएम पर कातिलाना हमला, सिर में गंभीर चोटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जाते समय एआरएम पर कातिलाना हमला, सिर में गंभीर चोटें
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज डिपो नजीबाबाद के एआरएम पर बुधवार की रात उनके घर के निकट जानलेवा हमला हुआ। हमले में एआरएम गंभीर रूप से घायल हो गए। एआरएम की ओर से रोडवेज के तीन कर्मचारियों के खिलाफ हमले में शामिल होने के संदेह की तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
परिवहन निगम नजीबाबाद डिपो के एआरएम जुनैद शम्सी मोहल्ला वाहिदनगर में किराए पर रहते हैं। बुधवार रात करीब 10:30 बजे एआरएम पैदल अपने घर जा रहे थे। घर के नजदीक डॉ.एसएम परवेज के आवास के निकट हमलावर ने पीछे से धारदार हथियार से उनपर वार किया। सिर और हाथ में गंभीर चोटें आने पर एआरएम घटनास्थल पर गिर गए। पड़ोसियों ने उन्हें उपचार दिलाया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई संदीप त्यागी, एसआई श्रीपाल यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
घटनास्थल के आसपास दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशने पर हमलावर के सैंट्रो कार में बैठकर भागने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सैंट्रो कार का नंबर सर्च कर हमलावरों तक पहुंचने की छानबीन शुरू कर दी है। एआरएम की ओर से पुलिस को तीन रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर सौंपी गई है। इनमें दो कर्मचारी नियमित तथा एक ठेके का कर्मचारी बताया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद एक आरोपी विनीत गोडियाल को हिरासत में ले लिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस कार से हमलावर भागा उसकी छानबीन की जा रही है। हमलावर नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं एआरएम
नजीबाबाद। एआरएम जुनैद शम्सी ने दो जून 2018 को नजीबाबाद डिपो का कार्यभार ग्रहण किया था। छुटमलपुर डिपो से स्थानांतरित होकर आए एआरएम ने डिपो की लचर व्यवस्था सुधारने के लिए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ था। एक कर्मचारी के निलंबन और एक की बर्खास्तगी के बाद कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई एआरएम कर चुके हैं। मौजूदा हमला भी एआरएम के सख्त व्यवहार से जुड़ा माना जा रहा है।
सात डिपो से पहुंचे एआरएम, किया विरोध
नजीबाबाद। एआरएम पर जानलेवा हमले की सूचना पर परिवहन निगम के एआरएम लामबंद नजर आए। परिवहन निगम मुरादाबाद के सेवा प्रबंधक एम अग्रवाल, मुरादाबाद के एआरएम एसके नायक, पीतलनगरी एआरएम शिवबालक, रामपुर एआरएम एसके नागर, अमरोहा एआरएम नरेंद्र कुमार, बिजनौर एआरएम वीके मौर्य, धामपुर एआरएम एलके त्रिवेदी तथा चांदपुर एआरएम एसके त्रिवेदी ने नजीबाबाद पहुंचकर एआरएम पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।