फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खंभे पर दौड़ा करंट, फल विक्रेता की मौत

खंभे पर दौड़ा करंट, फल विक्रेता की मौत

Mon, 09 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खंभे पर दौड़ा करंट, फल विक्रेता की मौत
अमरोहा। बिजली के पोल से उतरे करंट की चपेट में आकर फल विक्रेता की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। बिजली अधिकारियों से आर्थिक सहायता का भरोसा मिलने के बाद ही परिजनों ने शव का फोस्टमार्टम कराया। वहीं मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला डाक बंगला प्रेम नगर निवासी कलुआ सिंह (55) पुत्र ओमप्रकाश पिछले बीस सालों से स्टेशन गेट पर फलों का ठेला लगाता था। परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। रोज की तरह रविवार की सुबह भी वह ठेला लेकर ठिकाने पर पहुंच गए। लेकिन अचानक लोहे के खंभे पर करंट दौड़ गया। इस दौरान कलुआ का हाथ खंभे से भिड़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगाम किया। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। घंटों बाद मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करने के आश्वासन दिया। तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों के मुताबिक इस दौरान मोहल्ले का सोनू भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed