फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज के लिए दूल्हे ने दो दिन पहले शादी से किया इंकार, तहरीर

दहेज के लिए दूल्हे ने दो दिन पहले शादी से किया इंकार, तहरीर

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए दूल्हे ने दो दिन पहले शादी से किया इंकार, तहरीर
अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 अप्रैल को बारात आनी थी, लेकिन बारात आने से पहले लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। आरोप है कि मनमाफिक दहेज नहीं मिलने से नाराज दूल्हे और उसके परिजनों नेे दो दिन पहले ही शादी से इंकार कर दिया। जबकि लड़की के घर शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र की युवती की शादी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक से तय हुई थी। दोनों तरफ शादी की तैयारी चल रही थी। 18 अप्रैल को बारात आनी थी। लकड़ी के परिजनों को आरोप है कि 12 अप्रैल को लगन के तौर पर परिजन दिल्ली गए और लड़के को उपहार के रूप में नगदी , सोने की अंगूठी और उनकी मांग के अनुसार तीस जोड़ी कपड़े दिए। जबकि 14 अप्रैल को रिश्ता तय कर दिया। आरोप है कि लड़के वालों ने दो लाख रुपये की और डिमांड रख दी। वह भी दे दिए गए। लेकिन 15 अप्रैल की सुबह लड़के और उसके परिजनों ने दहेज कम देने की बात कहकर बारात लाने से साफ इंकार कर दिया है। सोमवार को लड़की के परिजन एकत्र होकर एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed