{"_id":"5ac670c84f1c1bbb618b5b2b","slug":"201522954440-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को भेजा शिक्षका व लिपिक को हटाने का प्रस्ताव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम को भेजा शिक्षका व लिपिक को हटाने का प्रस्ताव
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मनगरी में शिक्षिका व वार्डन के बीच हुई मारपीट प्रकरण में बीएसए ने शिक्षिका कल्पना विर्श्नोई व उनके पति लिपिक नितिन विर्श्नोई को हटाने का प्रस्ताव डीएम अटल राय को भेज दिया है। साथ ही शिक्षिका कल्पना विर्श्नोई ने पूर्णकालिक से अंशकालिक शिक्षिका के रूप में कार्य करने के लिए अर्जी लगाई है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मनगरी में रविवार को स्कूल में वार्डन नीतू अग्रवाल व शिक्षिका कल्पना विश्रोई के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। स्कूल में काफी हंगामा हुआ था। इस स्कूल में पिछले कई महीनों से आए दिन शिक्षिकाओं में विवाद होता रहा है। दिसंबर 2017 में भी बीएसए ने जांच कराई थी। अब चार सदस्य टीम ने मामले की जांच की। वरिष्ठ बीईओ शिव कुमार, बीईओ अजय कुमार, जिला समन्वयक रासु कमार व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उमा पाल ने मामले की जांच की। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि जांच टीम ने शिक्षिका कल्पना विर्श्नोई व उसके पति लिपिक नितिन विर्श्नोई को हटाने की संस्तुति की है। उन्होंने बताया कि दोनों को स्कूल से हटाने के लिए प्रस्ताव बना कर डीएम को भेज दिया गया है। एक दो दिन में दोनों को स्कूल से हटा दिया जाएगा।
दूसरी ओर, शिक्षिका कल्पना विर्श्नोई ने बीएसए को पत्र देकर कहा है कि वह धर्मनगरी के कस्तूरबा स्कूल में पूर्ण कालिक शिक्षक के पद पर है। आए दिन उनके साथ विवाद होता रहता है। उन्हें पूर्णकालिक से हटा कर अंशकालिक शिक्षक के रूप में कर दिया जाए। कस्तूरबा स्कूल में विभाग के अधिकारी ही विवाद को निपटने नहीं देना चाहते। दिसंबर के महीने में भी बीएसए ने चार सदस्य टीम से जांच कराई थी। पर आरोप है कि जांच टीम की रिपोर्ट पर बीएसए की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। अब रविवार को शिक्षिकाओं में मारपीट होने से स्कूल में काफी हंगामा हुआ।