फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से युवक को छुड़ाया

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से युवक को छुड़ाया

Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से युवक को छुड़ाया
कोतवालीदेहात। कार सवार बदमाशों ने एक युवक का जंगल से अपहरण कर लिया। बदमाश युवक को गाड़ी में डालकर किरतपुर के जंगल में ले गए और पेड़ से बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक को छोड़कर भाग गए। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव अलीपुरमान खेड़ा निवासी चरण सिंह का पुत्र अंकित सोमवार शाम को किसी काम से खेत पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जंगल से तीन-चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर अंकित का अपहरण कर लिया। बदमाश अंकित को गाड़ी में डालकर ले गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। युवक के अपहरण का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल 100 की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई। इस बीच अंकित के गांव सैदपुरी की ओर देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत किरतपुर थाने के गांव सैदपुरी पहुंची। किरतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही बदमाश अंकित को पेड़ से बंधा छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed