फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रेमी ने साथियों के साथ ठिकाने लगाया प्रेम कुमारी को

प्रेमी ने साथियों के साथ ठिकाने लगाया प्रेम कुमारी को

Sat, 17 Jun 2017 06:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने साथियों के साथ ठिकाने लगाया प्रेम कुमारी को
बिजनौर (ब्यूरो)। गांव रशीदपुर गढ़ी के पास शुक्रवार को प्रेम कुमारी का मर्डर उसके प्रेमी संदीप विश्नोई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया था। पिछले 13 साल से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवती अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी। युवती के पति के पास जाने की जिद पर प्रेमी ने उसे मार डाला।
विज्ञापन

नगीना के गांव हूरनंगला निवासी बेगराम सिंह की पत्नी प्रेम कुमारी ने 13 साल पहले अपने पति से नाता तोड़ दिया था। नगीना निवासी संदीप विश्नोई से महिला के संबंध हो गए। प्रेम कुमारी पति को छोड़कर नगीना में संदीप विश्नोई के पास रहने लगी। पुलिस के मुताबिक कई साल तक महिला नगीना में रही। महिला हूरनंगला गई तो वहां पर भी संदीप विश्नोई मकान बनाकर महिला के साथ रहने लगा और उसने नगीना का मकान बेच दिया। संदीप की पत्नी की 2004 से पहले मृत्यु हो गई थी। पिछले तीन साल से संदीप और प्रेम कुमारी आपसी सहमति बनाकर बिजनौर रहने का फैसला किया। उन्होंने अपना मकान बेचकर रशीदपुर गढ़ी के पास किराए के मकान में रहने लगे। पुलिस के मुताबिक संदीप पर जब कोई संपत्ति नहीं बची तो प्रेम कुमारी ने भी उससे नाता तोड़ने का मन बना लिया। प्रेम कुमारी पिछले कुछ दिनों से पति बेगराम सिंह से घुल मिल गई थी। दोनों में आपस में एक साथ रहने के लिए समझौता भी हो गया था। प्रेम कुमारी के दो पुत्र बेगराम के साथ और सबसे छोटा पुत्र पंकज बिजनौर में अपनी मां के साथ रहता था। प्रेम कुमारी के पति के पास जाने का पता जब संदीप को चला तो वह आग बबूला हो गया। तीन दिन पहले संदीप व प्रेम कुमारी में इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। संदीप ने गांव कछपुरा निवासी अपने साथी वीरपाल उर्फ वीरू व गुड्डू के साथ मिलकर प्रेम कुमारी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसके पुत्र पंकज ने इन तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदीप व वीरपाल को हिरासत में लिया था। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक संदीप, वीरपाल व गुड्डू ने मिलकर ही प्रेम कुमारी का मर्डर किया है।
विज्ञापन


साथियों के साथ मिलकर प्लानिंग के तहत मारी थी गोली
13 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
पति के पास जाने की जिद करने पर दी वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed