फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कल्लूवाला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर कच्ची शराब की बिक्री कराने का आरोप, प्रदर्शन

कल्लूवाला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर कच्ची शराब की बिक्री कराने का आरोप, प्रदर्शन

Thu, 15 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कल्लूवाला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर कच्ची शराब की बिक्री कराने का आरोप, प्रदर्शन
पुलिस पर कच्ची शराब
विज्ञापन

बिकवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रेहड़ (बिजनौर)।
गांव कल्लूवाला की महिलाओं ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर क्षेत्र में कच्ची शराब की ब्रिकी कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
मंगलवार रात महिलाओं ने कच्ची शराब की बिक्री करने वालों का पता लगाने को कई स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान धारा नदी में महिलाओं ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी घटनास्थल से भाग गए। राजो देवी, शामली, चंद्रवती, मुन्नी, कुंतेश, मूर्ती, लीला, श्याम सिंह, खुशहाल सिंह, दौलत सिंह, सोनू कुमार, राम सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से कच्ची शराब बिक रही है। उन्होंने कई बार पुलिस चौकी और थाने में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कच्ची शराब पीने से कई लोगों की जान चुकी है। महिलाओं के हंगामे की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने एसपी से शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि आरोपी जोगेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

- कल्लूवाला की महिलाओं ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया
फोटो संख्या पांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed