फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 Excessive sweating in shifting shops

20 दुकानें शिफ्ट कराने में छूट रहे पसीने

Sat, 08 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
20 Excessive sweating in shifting shops
शराब की दुकान बंद कराने के लिए हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चले प्रशासन के डंडे से शराब की 73 दुकानें पूरी तरह बंद हो गई हैं। इनके बंद होने से एक हफ्ते में आबकारी विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ हैं। विभाग ने बची 28 में से आठ दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया है। 20 दुकानों को शिफ्ट कराने में कड़ी मशक्कत के बाद भी कामयाबी नहीं मिल रही है। आबकारी विभाग के अफसरोें के मुताबिक, अगर शराब की 73 दुकानें एक साल तक बंद रहीं तो विभाग को 121 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले की शराब व बीयर की 353 दुकानों में से 73 के मालिकों ने दूसरी जगह शिफ्ट होने से इनकार कर लाइसेंस सरेंडर कर दिए। 108 दुकानें शिफ्ट होनी थीं। आबकारी विभाग के अफसरों ने रात-दिन एक करके 80 को शिफ्ट करा दिया। बाकी 28 में से आठ दुकानों को भी जैसे-तैसे दूसरी जगह भेज दिया गया है, लेकिन बाकी 20 दुकानों को लेकर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

अफसरों को इन दुकानों को शिफ्ट कराने के लिए जगह नहीं मिल रही हैं। इन दुकानों के बंद होने से विभाग को भारी नुकसान भुगतना पड़ रहा हैं। अफसरों की मानें तो 73 दुकानें बंद होने से एक हफ्ते में सप्ताह के भीतर 2.35 करोड़ का नुकसान हुआ है।  जिला आबकारी अधिकारी जनार्दन यादव के मुताबिक, 20 दुकानें शिफ्फ्ट नहीं होने से नुकसान बढ़ रहा है। अधिकारी इन्हें दूसरी जगह खुलवाने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चांदपुर में सुप्रीम कोर्ट के हाईवे से 500 मीटर के दायरे में आ रही शराब की दुकानों को स्थानांतरित करने के आदेश के बाद धनौरा रोड पर गुरुद्वारे के पास स्थित शराब व बीयर की दुकान को कुछ दूरी पर ही स्थानांतरित कर दिया गया था। दुकान पूर्व के स्थान से कुछ ही दूरी पर स्थानांतरित की दी गई थी। शराब की दुकान के पास गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद व बस्ती स्थित हैं। इस रास्ते से छात्राएं भी गुजरती हैं। शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाओं का आक्रोश बढ़ गया। महिलाओं ने शराब की दुकान पर इकट्ठा होकर दुकान हटाए जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाएं किसी भी परिस्थिति में दुकान को यहां चलाने देेने को तैयार नहीं थी। महिलाओं का कहना है कि पुरुष शराब पीकर घर में उत्पात मचाते हैं।  जिसका बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी महिलाओं को समझाया। महिलाओं ने पुलिस से शराब की दुकान हटाने की मांग की। महिलाओं में संतोष, पूनम, जावित्री, शारदा, बाला, गुड्डी, दीपा, उषा, रज्जो, लक्ष्मी, गीता, चंद्रो, छोटी, दीपमाला आदि मौजूद रहीं

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed