{"_id":"5b60bcb84f1c1ba33e8b473d","slug":"191533066424-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गांव मुढाला में छापा मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने गांव मुढाला में छापा मारा
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुढाला में गोकशी करते चार गिरफ्तार
बिजनौर। पुलिस ने गांव मुढाला में छापा मारकर चार लोगों को गोकशी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस के अलावा गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। सभी आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है।
शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुढाला में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। गोकशी गांव निवासी अकरम घर के पीछे पड़े खाली प्लाट में करा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गोकशी करते हुए दबोच लिया। मौके से करीब दो क्विंटल मांस और गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। असलम, उसका पुत्र अकरम, तसलीम और नौशाद को पुलिस पकड़कर थाने ले गई, जबकि बुद्धू व भूरा समेत तीन आरोपी फरार हो गए। दरोगा जगत सिंह की ओर से गोकशी करने वालों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक गोकशी करने वाले एक बछडे़ का कटान कर चुके थे। गाय को काटने की तैयारी कर रहे थे। गोकशी करने वालों के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी की जा रही हैं।