{"_id":"5b465f8f4f1c1bc3248b5b73","slug":"191531338639-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर सीएचसी पर जाम छलकाने का मामला ठंडे बस्ते में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनपुर सीएचसी पर जाम छलकाने का मामला ठंडे बस्ते में
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हसनपुर सीएचसी में कर्मचारियों के जाम छलकाने के मामले की जांच ठंडे बस्ते में चली गई है। सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी में शराब की बोतलें और गिलास मिली थी। छह दिन बाद भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिला है।
हसनपुर सीएचसी पर पिछले हफ्ते स्टाफ के ही कुछ लोग कमरे में बैठे पैग लगा रहे थे। इसी दौरान घायलों के इलाज के लिए उनके साथ पहुंचे लोगों ने स्टाफ के लोगों की फोटो खींचकर जिलाधिकारी से शिकायत कर दी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा रात ने रात में ही सीएचसी जाकर मुआयना किया। जहां मौके पर ही शराब की खाली बोतलें और गिलास पूरे मामले के गवाह बने। इसके अगले दिन सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने को कहा। इधर कई दिन गुजरने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर अधिकारी एक-दूसरे का मुंह देख रहे हैं। मालूम हो कि सीएचसी पर शराब पीने का मामला पहले भी ठंडे बस्ते में चला गया था।
निर्देशों का इंतजार
अमरोहा। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि सीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले से उच्चाधिकारियों का अवगत करा दिया गया है। दिशा निर्देश मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।