फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अपहृत बालक को पुलिस टीम ने किया था सकुशल बरामद

अपहृत बालक को पुलिस टीम ने किया था सकुशल बरामद

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अपहृत बालक को पुलिस टीम ने किया था सकुशल बरामद
नजीबाबाद। अपहृत बालक को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को आईएमए और परिजनों की ओर से नागरिक अभिनंदन के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कारोबारी रईस अहमद के आठ वर्षीय पुत्र असद मलिक का उसके ही सगे चाचा मोहसिन ने अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपये की अपने बड़े भाई से फिरौती की मांग की थी। अपहृत बालक को मुंबई ले जाते समय सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कोटा राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और परिजनों की ओर से एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी सिटी डॉ.दिनेश कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई संजय यादव, रामवीर सिंह, चांद मियां, सिपाही रोहित राणा, नवीन कुमार, नीरज यादव और सर्विलांस सिपाही संजय कुमार का नागरिक अभिनंदन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी व एसपी सिटी की अनुपस्थिति में सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को आईएमए के डॉ.अहसान उस्मानी, डॉ.जुनैद, बालक के पिता रईस अहमद, समाजसेवी आयशा सिद्दीकी, बिंदू सराफ ने स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अल्ताफ रजा के संचालन में चांदनी मैरिज हॉल में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक शीशराम सिंह, विक्रांत चौधरी, राजन टंडन, डॉ.एसके जौहर, डॉ.राजीव अरोड़ा, ऋषिपाल सिंह, मलखान सिंह, संदीप तायल, लक्ष्मीकांत शर्मा, आशु अग्रवाल, अनीता चौधरी, डॉ.शहाना परवीन, शिवकुमार माहेश्वरी, राकेश कौशिक ने पुलिस टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed