{"_id":"5ac7c0874f1c1bca618b5e17","slug":"191523040391-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की हत्या की
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। बदमाशों ने एक घर में दंपति को बंधक बनाकर डाका डाला। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव दौलताबाद निवासी नसीम अहमद ने करीब चार साल पूर्व महाराष्ट्र के गांव माला निवासी मुमताज से दूसरा निकाह कर लिया था। नसीम मुमताज को गांव ले आया था। शुक्रवार तड़के नसीम मुमताज को घायल हालत में लेकर थाने पहुंचा और बताया कि पांच बदमाशों ने उसे व उसकी पत्नी मुमताज को बंधक बनाकर घर में डकैती डाली है। बदमाशों ने घर से 22 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने बदमाशों ने मुमताज के सिर पर भारी वस्तु से वार किया। बाद में नसीम मुमताज को घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से मुमताज को रेफर कर दिया गया। मुमताज को उपचार के लिए जौलीग्रांट ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसओ पंकज तोमर ने शुक्रवार को घटनास्थल का मुआयना किया। एसओ के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला लूट का नहीं लग रहा है। अभी तक की जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। विवाद के चलते उसके पति ने झूठी घटना रची है। घटना की कोई तहरीर नहीं आई थी। मामले से क्षेत्र में सनसनी मची है। इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।