{"_id":"5bcf6930bdec226988375fc1","slug":"181540319536-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की तालाब में डूबने से मौत
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत
नगीना। तालाब में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव भवानीपुर निवासी फूलवती (70) पत्नी बलबीर सिंह अपने घर पर सोई थी। सोमवार की देर रात अचानक वह घर से बाहर चली गई थी। महिला बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित तालाब में एक महिला का शव बहतेे देखा। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव फूलवती का निकला। फूलवती के इकलौते पुत्र बिजेंद्र ने बिना कुछ कार्रवाई ही अपनी मां का अंतिम संस्कार कर दिया। बिजेंद्र के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बताया कि कुछ दिन से उसकी मां मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह आए दिन घर से इधर-उधर चली जाती थी। सोमवार की रात महिला अचानक घर से गायब हो गई।