{"_id":"5bb8f70f867a55684e6b5493","slug":"181538848527-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर उड़ाए 8200 रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर उड़ाए 8200 रूपये
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर नकदी उड़ाई
हल्दौर। थाना मवाना के ग्राम जमघेड़ी निवासी राजवीर सिंह रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बिजली फाउंडेशन फिटिंग का काम कर रहा है। शुक्रवार को रेलवे ठेकेदार द्वारा राजवीर सिंह के बैंक खाते में दस हजार रुपये भेजे गए थे। शनिवार दोपहर एक बजे राजवीर एटीएम से पैसे निकालने सहकारी बैंक के नजदीक स्थित एटीएम पर पहुंचा और उसने दस हजार रुपये एक साथ निकालने की कोशिश की। एटीएम की सीमा एक बार में दो हजार रुपये निकालने की होने के कारण वह रुपये नहीं निकाल सका। इस बीच वहां मौजूद एक युवक ने अधेड़ मजदूर से एटीएम लेकर एक बार में दो रुपये निकालकर राजवीर को दे दिए तथा एटीएम में और रकम न होने की बात कहते हुए राजवीर का एटीएम बदलकर उसे दूसरा एटीएम कार्ड देकर मौके से चला गया। राजवीर के जाने के कुछ ही देर बाद युवक ने एटीएम से 8200 रुपये की रकम निकाल ली और फरार हो गया। एटीएम से रकम निकलने के मैसेज ठेकेदार के फोन में आने पर ठेकेदार को रुपये निकलने का पता चला। पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही।