{"_id":"5b2fead34f1c1bb16e8b9a63","slug":"181529866963-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में गया बच्चा गंगा में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में गया बच्चा गंगा में डूबा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी एक बच्चे की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ गजरौला क्षेत्र के एक गांव में शादी में शामिल होने गया था।
गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी अकबर का 10 वर्षीय पुत्र रेहान शनिवार को अपनी मां साबून जहां के साथ अपनी एक रिश्तेदारी में हुई शादी में गया था। रविवार को वह बारात के साथ गजरौला क्षेत्र के गांव पौसरा चला गया। खाना आदि खाने के बाद वह अपनी हम उम्र बच्चों के साथ गांव के पास ही बह रही गंगा नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी में नहाते समय वह डूब गया। साथ नहा रहे बच्चों ने उसके डूबने की सूचना बारातियों को दी तो वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामवासियों ने नदी में जाल आदि डालकर उसकी तलाश की तो डूबने से कुछ दूर आगे उसका शव मिला। शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम उसके शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।