फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, बेटा पत्नी घायल

दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, बेटा पत्नी घायल

Sat, 24 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, बेटा पत्नी घायल
स्योहारा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव बुढ़ानगला निवासी राजकुमार (40) शनिवार स्रद्ध शाम पत्नी अर्चना (36) और पुत्र आदित्य (12) के साथ बाइक से जसपुर की ओर जा था। ठाकुरद्वारा रोड पर गांव टांडा के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी अर्चना और पुत्र आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों और राजकुमार के शव को सीएचसी ले आई। परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। आदित्य और अर्चना की गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी पर ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बस की चपेट में आकर दो घायल
नगीना। ग्राम कोटकादर निवासी शहबाज का पुत्र नाजिम (21) अपनी बुआ शबाना को बिजनौर से दवाई दिला कर वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह नगीना कोतवाली मार्ग स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के सामने पहुंचा तो कोतवाली देहात की ओर से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से उनकी टक्कर हो गई। इससे शहबाज और शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed