फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पीड़िता वकील को मेडिकल के लिए भेजा

पीड़िता वकील को मेडिकल के लिए भेजा

Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता वकील को मेडिकल के लिए भेजा
नहटौर। मुंबई की वकील को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेज दी है। आरोपी के परिजन घर का ताला लगाकर फरार हो गए हैं। आरोपी दोस्त का चालान कर दिया गया है। सीओ ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन

मुंबई की रहने वाली एक वकील का आरोप है कि उसे एक सप्ताह से उसके दोस्त ने घर में बंधक बना रखा था। उसकी बिना मर्जी के जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती का निकाह करने की तैयारी की जा रही थी। मौका देखकर वह किसी तरह से थाने पहुंची। युवती ने अपने आप को मुंबई हाईकोर्ट का वकील बताया। पुलिस ने युवती के तहरीर पर मोहल्ला रसूलदारान निवासी फैसल व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल कराने के बाद स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ सुशील कुमार ने आरोपी फैसल से पूछताछ की। उसके बाद आरोपी के घर पर पहुंचे। सीओ को घर का ताला लगा मिला। पुलिस को युवती ने अपने आप को वकील व रिटायर्ड कर्नल की बेटी बताया था। वह प्रैक्टिस करती है या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले में बजरंग दल के धामपुर नगर अध्यक्ष अभिषेक त्यागी, सावन वाल्मीकि आदि ने थाने पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि आरोपी फैसल का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed