फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो पक्षां में तनातनी

दो पक्षां में तनातनी

Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षां में तनातनी
हल्दौर। स्थानीय मोहल्ला जमनावाला में दलित समाज की धर्मशाला के परिसर में संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा हटवाने को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों में तनातनी का माहौल पैदा हो गया। एक पक्ष हंगामा कर मूर्ति हटवाने के विरोध में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रतिमा न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय मोहल्ला जमनावाला में दलित समाज की धर्मशाला है। धर्मशाला के परिसर में एक विशाल पीपल का एक पेड़ खड़ा है। धर्मशाला परिसर के ठीक सामने मोहल्ले के बलवीर सिंह व प्रशांत सिंह का घर है। मोहल्ले वासियों के अनुसार करीब छह वर्ष पूर्व पीपल के पेड़ के नीचे संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उसी दौरान उक्त दोनों लोगों ने प्रतिमा स्थापित करने की समाज के लोगों से आपत्ति जताई थी। दोनों गृह स्वामियों का कहना था कि पीपल के पेड़ के नीचे प्रतिमा स्थापित करने से उनके घरों को जाने वाला मार्ग संकरा हो गया है। उसी समय गृह स्वामियों व उनके समाज के लोगों के बीच प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया था। प्रतिमा उसी स्थान पर रखी रही। वहां से प्रतिमा हटवाने का मामला गत कई वर्षों से कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व शरारती तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने पीपल के पेड़ के नीचे नई रविदास की प्रतिमा रखकर पूजा.अर्चना शुरू कर की। नई प्रतिमा रखने से दोनों गृह स्वामियों और उनके समाज के लोगों में पुन: विवाद पैदा हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे गुरु संत रविदास कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार की अगुवाई में मिथलेश देवी, कुसुम देवी, फूलन, गजना, ओमवती, रेखा, क्रांति आदि धर्मशाला परिसर में प्रतिमा हटवाने के विरोध में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आक्रोशित पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। लोग अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस दोनों पक्षों को थाने में उपस्थित होने की बात कहकर मौके से चली गई। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि बिना प्रशासन की अनुमति के रखी गई प्रतिमा को हटवाया जाएगा। जांच में अशांति फैलाने का प्रयास करने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed