{"_id":"5b7b0ebd42c792463a2e4936","slug":"171534791357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की घटना पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया संदिग्ध, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप की घटना पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया संदिग्ध, जांच जारी
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की घटना पुलिस जांच में संदिग्ध
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले विवाहिता के साथ हुई गैंगरेप के मामले को पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है। कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि पुलिस ने गांव में जाकर घटना की जांच की, किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले थाने के एक गांव में गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने एक दलित महिला के साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता का पति बाहर मजदूरी करता है। महिला ने घटना के बाद रात में ही थाने में जाकर पुलिस को तहरीर देकर अवगत करा दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी थी। बकौल कोतवाल उनके द्वारा पुलिस ने गांव में भी घटना के बाबत जानकारी कराई गई। पर गांव के किसी भी व्यक्ति ने घटना के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया। कोतवाल का कहना है कि दो दिन से पीड़िता का भी पता नहीं लग रहा है। पुलिस पीड़िता से घटना के बारे में और गहनता से बात कर घटना की सत्यता का पता निकालने का प्रयास करती। कोतवाल का कहना है कि पुलिस को घटना जांच में प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कोतवाल ने कहा कि पुलिस अभी जांच में लगी है।