फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन डीलर को लेकर प्रदर्शन

राशन डीलर को लेकर प्रदर्शन

Sat, 18 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
राशन डीलर को लेकर प्रदर्शन
धामपुर। गांव कंदला के निवासियों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके गांव का राशन डीलर, खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया गया। पर उसकी समझ में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने डीलर को हटाने की मांग की। चेताया कि यदि डीलर को नहीं हटाया गया तो आंदोलन होगा। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत डीएम से होगी। पूर्ति निरीक्षक डीलर से हमसाज है और डीलर के खिलाफ जानबूझ कर कार्रवाई करने से बच रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रामीण शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। आरोप लगाया कि राशन डीलर राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। राशन लोगों को कम तौलता है। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। कुछ फर्जी कार्ड बना रखे हैं। नोटिस बोर्ड पर कोई सूचना नहीं लिखता है। ग्रामीणों एसडीएम ने मामले की सही प्रकार से जांच करने की मांग की। दोषी पाने पर आरोपी डीलर को हटाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में मगन सिंह, पूरन सिंह, नौबहार सिंह, गुणीराम सिंह, संजय सिंह, ओमप्रकाश, सतीश, हरपाल सिंह, भीम सिंह, खेम सिंह, तेजपाल सिंह, नेतराम सिंह, मदन सिंह रहे। डीलर ने लगे आरोपों को गलत बताया है। एसडीएम आलोक कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेकर उनकी समस्या का स्थायी निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed