फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस के द्वारा बेटे की पिटाई देखकर मां बेहोश

पुलिस के द्वारा बेटे की पिटाई देखकर मां बेहोश

Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा बेटे की पिटाई देखकर मां बेहोश
नहटौर। गांव पालीजट में पुलिस के द्वारा बीमार बेटे की पिटाई देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। महिला को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सिपाही के ऊपर हमला करने के मामले में पुलिस ने युवक को पकड़ा है। आरोप है कि थाने में लाने के बाद भी मारपीट की गई। बदलने की भावना से पुलिस बेरहमी से निर्दोष की भी पिटाई कर रही है। युवक पर आरोप है कि वह विवाद के समय मोबाइल से वीडियो बनाते समय उकसाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गांव पालीजट में दो भाइयों रामपाल सैनी और कृपाल सैनी के बीच हुए विवाद में सिपाही वीरपाल होमगार्ड मुकेश के साथ गांव पहुंचे थे। सिपाही का आरोप है कि रामपाल के पुत्र तुलाराम व नरेंद्र ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया। सिपाही के साथ विवाद के समय दर्जनों लोग अपने घर के बाहर खड़े होकर देख रहे थे। सिपाही वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने तुलाराम व नरेंद्र व चार उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर युवक रवींद्र कुमार को भी पकड़ लिया। रवींद्र पर आरोप है कि वह सिपाही पर हमले के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाते समय उकसाने का काम कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक रवींद्र को पकड़ने के दौरान पुलिस ने उसकी गांव में ही पिटाई करनी शुरू कर दी। इसको देखकर उसकी मां चंद्रो देवी बेहोश हो गई। रवींद्र कई दिनों से बीमार चल रहा है। चंद्रो देवी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पुलिस ने थाने में लाकर भी बीमार बेटे के साथ मारपीट की है। पुलिस बदले की भावना से उसकी पिटाई कर रही है। परिजनों ने विधायक ओमकुमार के कार्यालय पर आकर मामले से अवगत कराया है। विधायक प्रतिनिधि अरविंद चौधरी ने मामले में पुलिस से जानकारी ली है। वहीं कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed