फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पति के विदेश में रहते ससुर ने पुत्रवधू की अस्मत लूटी, पुलिस में रिपोर्ट कायम

पति के विदेश में रहते ससुर ने पुत्रवधू की अस्मत लूटी, पुलिस में रिपोर्ट कायम

Thu, 04 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पति के विदेश में रहते  ससुर ने पुत्रवधू की अस्मत लूटी, पुलिस में रिपोर्ट कायम
ससुर ने पुत्रवधू की अस्मत लूटी
विज्ञापन

धामपुुर। नहटौर निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बुधवार को सीओ अर्चना सिंह से मिलकर आरोपी ससुर की गिरफ्तारी की मांग की है।
नहटौर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में शेरकोट थाने के गांव में हुई। शादी के कुछ समय के बाद उसका पति विदेश में नौकरी करने चला गया। इसके बाद से वह सुसराल वालों के साथ रह रही है। ससुर उसे अफजलगढ़ के गाजीनगर स्थित मकान में ले गया। उसका ससुर उसके ऊपर बुरी निगाह रखने लगा। उसने कई बार फोन पर पति से सुसर की नीयत के बारे में बताया तो उसने अनसुना कर दिया। इसके बाद ससुर ने मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। गर्भवती होने पर उसने पति को इस संबंध में जानकारी दी। लेकिन पति उसकी बातों को झूठ मानता रहा।
विज्ञापन

पेरशान होकर वह अपने पिता के पास मुंबई चली गई। उसने मुंबई के बांद्रा थाने में दुष्कर्म के आरोपी ससुर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना बिजनौर के नहटौर और अफजलगढ़ की होने के कारण मुंबई से यह केस नहटौर ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी, नहटौर पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed