{"_id":"59c950ea4f1c1ba8538b4684","slug":"171506365674-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने बैग छीनकर भागते बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने बैग छीनकर भागते बदमाश को दबोचा
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने बैग छीनकर भाग रहा बदमाश पकड़ा
धामपुर(बिजनौर)। गांव मोहड़ा निवासी अंकित पुत्र रामरतन मंगलवार की सवेरे रेलवे स्टेशन पर आया था। जब ट्रेन आई तो वह ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी दौरान एक बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर भागने लगा। जब शोर मचा तो रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बदमाश को रोडवेज के पास भागते हुए दबोच लिया। पुलिस बदमाश को पकड़कर जीआरपी ले गई। पुलिस को आरोपी के पास से बैग, मोबाइल सहित दो हजार रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने यात्री की तहरीर पर आरोपी लोकेंद्र पुत्र हरीराम निवासी बड़ौत जिला बागपत का चालान कर दिया।