फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गोदाम से 65 किलो पॉलिथीन बरामद

गोदाम से 65 किलो पॉलिथीन बरामद

Fri, 31 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोदाम से 65 किलो पॉलिथीन बरामद
गोदाम से 65 किलो पॉलिथीन बरामद
विज्ञापन

बिजनौर। एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने छापेमारी कर एक गोदाम से करीब 65 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। गोदाम के मालिक पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया है। उधर, पॉलिथीन की फड़ लगाने वाला एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

पॉलिथीन पर बैन को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया था। स्कूल रोड पर एक दुकानदार गोदाम से और एक व्यक्ति फड़ पर काफी समय से पॉलिथीन बेच रहे थे। ये दोनों सुबह को दस बजे से पहले और शाम को पांच बजे के बाद ही पॉलिथीन बेचते थे। कर्मचारियों के दफ्तर में ड्यूटी के समय पॉलिथीन नहीं बेचते थे। इसके अलावा छुट्टी वाले पूरे दिन पॉलिथीन बेची जाती थी। नागरिकों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी थी। बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम ने नगर पालिका की टीम के साथ गोदाम पर छापेमारी की। यहां पर बड़ी संख्या में पॉलिथीन बरामद हुई। गोदाम निकुंज खन्ना का था। पालिका की टीम ने पॉलिथीन जब्त कर ली और गोदाम के मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद मंडी में भी तलाशी अभियान चलाया गया। एक दुकानदार के पास डिस्पोजल गिलास मिलने पर उसका चालान किया गया। इस दौरान ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक अमित गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed