{"_id":"5ad790b94f1c1b81028b53b8","slug":"161524076729-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साहस से चेन नहीं लूट पाए बाइकर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साहस से चेन नहीं लूट पाए बाइकर्स
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बाइकर्स ने दूध लेने जा रही एक महिला से चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करते हुए महिला बदमाशों से भिड़ गई और चेन नहीं छोड़ी। बदमाशों ने महिला के ऊपर पिस्टल तान दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
नजीबाबाद मार्ग पर स्थित शांति निकेतन कॉलोनी निवासी जयवीर सिंह की पत्नी लता देवी मंगलवार शाम दूध लेने आदर्शनगर कॉलोनी जा रही थीं। बाइक सवार दो बदमाशों ने लता के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। विरोध करते हुए महिला ने चेन पकड़ ली और बदमाशों से भिड़ गई। यह देख बदमाशों ने महिला पर पिस्टल तान दी और फिर से चेन लूटने की कोशिश की। महिला पिस्टल देखकर नहीं घबराई और गले में पड़ी सोने की चेन नहीं छोड़ी। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश उसको गिराकर भाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। लता देवी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक महिला से चेन लूटने की कोशिश करने वाले दोनों युवकों को चिह्नित कर लिया गया है, उनकी तलाश की जा रही है।