फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गौरव हत्याकांड में एसपी देहात ने मौका मुआयना किया

गौरव हत्याकांड में एसपी देहात ने मौका मुआयना किया

Wed, 11 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गौरव हत्याकांड में एसपी देहात ने मौका मुआयना किया
एसपी देहात ने मौका मुआयना किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नींदडू़।
एसपी (देहात) ने करीब तीन महीने पहले हुए गौरव हत्याकांड का मौका मुआयना कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि 12 जनवरी को गांव अजीतपुर दासी के राजवीर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार का शव नींदडू़-धामपुर के बीच राष्ट्रीय राज मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला था।

गौरव कुमार के चाचा जयवीर सिंह पप्पन की ओर से पुलिस में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तभी से हत्यारों की तलाश में जुटी है। इस बाबत कई युवकों से पूछताछ की जा चुकी है। शनिवार को ग्राम कोटरा टप्पा केशो के किशोर प्रदीप कुमार तथा रिंकू सिंह को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई थी। यहां किशोरों की हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कर उपचार कराया गया। बाद में ग्रामीणों के दबाव के चलते सोमवार को दोनों किशोरों को छोड़ दिया गया था। मंगलवार को एसपी (देहात) विश्वजीत सिंह श्रीवास्तव ने नींदडू़ व धामपुर के बीच गौरव कुमार का शव मिलने के स्थान का मौका मुआयना किया। उन्होंने सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल मनोज कुमार से बात कर आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज एमएल गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed