फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंजाब से एक लाख रूपये लेकर दो युवक फरार

पंजाब से एक लाख रूपये लेकर दो युवक फरार

Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पंजाब से एक लाख रूपये लेकर दो युवक फरार
पंजाब से एक लाख रुपये लेकर भागे
विज्ञापन

नूरपुर।
मोहल्ला हजरत नगर निवासी दो युवक पंजाब से एक व्यक्ति के एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पंजाब के बरनाला थाने में युवकों के के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हल्दौर निवासी वसीम अकरम पंजाब के बरनाला में रहकर कूलर के पैड बनाने का काम करता है। उसने अपने काम के लिए नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर निवासी नसीम एवं सारिक को मजदूरी पर रखा हुआ था। वसीम के मुताबिक तीन दिन पहले कच्चा माल खरीदने के लिए उसने बैंक से 1.10 लाख रुपये निकाले थे। रुपये उसके कमरे में बैग में रखे हुए थे। 12 मार्च की रात को नसीम और सारिक ने उसके बैग से उक्त रुपये व एक मोबाइल चोरी कर लिया तथा वहां से फरार हो गए। चोरी होने का पता उसे सुबह सोकर उठने पर लगा। उसने दोनों के खिलाफ पंजाब के बरनाला थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर चोरी
नूरपुर।
मंगलवार की रात चोरो ने शिव मंदिर चौक के पास स्थित मोहल्ला रामनगर निवासी प्रेम कुमार वर्मा की कंफेक्शनरी की दुकान के ताले तोड़कर इनवर्टर , बैटरी, गैस सिलेंडर व गल्ले में रखी नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। जहां चोरी की घटना हुई उससे पुलिस पिकेट मात्र 50 मीटर दूर है। इसके अलावा चोरो ने मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी सरदार महेंद्र सिंह के घर से एक एलसीडी व गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। चोरी की दो घटनाओं से नगरवासियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed