{"_id":"5a3564f24f1c1b6a678c2263","slug":"161513448690-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में हड़कंप
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । एक ही रात में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकानों पास एक शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
निर्माणाधीन डबल फाटक फ्लाईओवर के नीचे कोटद्वार मार्ग पर शनिवार सुबह कारोबारियों को चार दुकानों के ताले टूटे मिले। कुछ ही देर में दुकानदार दुकानों पर पहुंच गए। मोहल्ला पठानपुरा निवासी दुुकानदार शहजाद ने बताया कि दुकान के ताले तोड़कर चोर दुकान में रखी पांच हजार रुपये की नगदी और करीब दस हजार रुपये का पुराना तांबा चोरी कर ले गए। मोहल्ला जाब्तागंज निवासी हसीनुद्दीन को भी अपनी दो दुकानों के ताले टूटे मिले। हसीनुद्दीन ने बताया कि चोर उसकी दुकानों से रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के करीब 30 इनवर्टर, दुकान पर रखे 20 इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी गईं।
नजदीक स्थित गांव पित्तनहेड़ी निवासी मो. चांद की दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये मूल्य के आर्मीचर, स्टार्टर चोरी कर ले गए। चांद की दुकान के पास मोहल्ला मकबरा निवासी इकबाल की दुकान के भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। संयोग से दुकान में चोरी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटनाओं का जायजा लिया। कारोबारियों ने पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे किए क्षतिग्रस्त
नजीबाबाद। चोरी काफी शातिर थे। चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे चोरों ने पास ही स्थित अमन इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान के दो सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। उधर, कारोबारियों का कहना था कि चोरों में कोई जानकार रहा होगा। तसल्ली से परख कर कीमती सामान चोरी किया गया।