{"_id":"59ff56944f1c1b3c3d8b58b1","slug":"161509906068-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस काटते पुलिस ने तीन को दबोचा, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस काटते पुलिस ने तीन को दबोचा, एक फरार
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। पुलिस ने मोहल्ला पतियापाड़ा में भैंस काटते हुए तीन लोगों को दबोच लिया जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि सूचना पर मोहल्ला पतियापाड़ा पुराने थाने के पास स्थित मकान में छापामारी की तो आंगन में दो भैंसों का मीट पड़ा था। तीन व्यक्ति छुरी से मीट के टुकड़े कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया जबकि एक व्यक्ति मकान की छत के रास्ते से भाग निकला। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मोहल्ला चाहसंग पत्थर कुंआ निवासी वकील अहमद, अतीक अहमद तथा इस्तखार बताया। पुलिस ने मौके से मीट काटने वाली एक छुरी, करीब दो कुंटल भैंस का मीट, दो खाल, तराजु आदि सामान बरामद किया है। भागने वाले व्यक्ति का नाम आकिब हुसैन बताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया है। पशु चिकित्सक ने जांच के लिए पशु के टुकड़े का सैंपल ले लिया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से मीट काटकर बिक्री करने का लाइसेंस नहीं मिला।