{"_id":"59b5886a4f1c1bee7f8b5a91","slug":"161505069162-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद पति ने रेल की पटरी पर सिर रखकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद पति ने रेल की पटरी पर सिर रखकर जान दी
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर/चंदक। एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की छुरे से गला रेतकर हत्या दी और खुद पटरी पर सिर रखकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। गांव वालों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।
गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी अंकित का विवाह 27 जून को चांदपुर थाने के गांव हल्ला नंगली निवासी निधि से हुआ था। अंकित घरवालों के साथ मिलकर खेती करता था। रविवार को अंकित की मां, पिता व भाई एक रिश्तेदारी में आरिष्टी में शामिल होने कोतवाली शहर के गांव सड़ियापुर गए थे। घर पर निधि, अंकित, अंकित की दादी कलावती व निधि के ताऊ कूड़े सिंह थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अंकित ने कूड़े सिंह को खाना खिलाया और उनके कमरे में तेज आवाज में टीवी चला दिया। अंकित ने अपने कमरे में जाकर वहां मौजूद निधि की छुरे से गला रेतकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। अंकित की दादी ने उसे घर से भागते देखा, लेकिन ध्यान नहीं दिया। करीब डेढ़ बजे कूड़े सिंह अपने कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने निधि के कमरे से खून बहकर आंगन में आता देखा। वे भागकर कमरे में गए तो वहां निधि का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा था। पास में ही हत्या में प्रयुक्त छुरा पड़ा था। सूचना पर निधि के घरवाले भी गांव पहुंच गए। उन्होंने निधि के ससुरालवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मायके वाले निधि को उनसे फोन पर बात तक नहीं करने देते थे। निधि ने किसी तरह शुक्रवार को घर फोन कर अपना हाल बताया था। तब उसके ताऊ कूड़े सिंह उसके घर आए थे।
इस बीच करीब तीन बजे बालावाली व चंदक स्टेशन के बीच गांव नाईवाला के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त अंकित के रूप में की। अंकित ने पटरी पर सिर रखकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। नवदंपति की मौत से घर में मातम का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि अंकित, घरवालों के साथ खेती में हाथ बंटाता था। फसलों में दवाइयों, कीटनाशकों आदि का छिड़काव अंकित ही करता था। करीब एक महीना पहले फसलों में दवा छिड़कते समय उसके दिमाग पर दवाइयों की गर्मी चढ़ गई थी, तब से उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह व एसओ जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मृतका के मायके वालों को शांत कर शव कब्जे में लिया। अभी तक मामले की तहरीर नहीं दी गई है।