फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
नजीबाबाद। जाब्तागंज में किराए पर रह रहे एक युवक की मौत हो गई। फांसी पर झूलते मिले युवक के साथ रह रही युवती कमरे के भीतर बेसुध मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि 15 दिन पूर्व युवती ने युवक से शादी की थी।
विज्ञापन

बढ़ापुर के ठाकुरान निवासी 25 वर्षीय शाहरुख नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज में फरीद अहमद के मकान में किराए पर रह रहा था। प्रात: बरामदे में वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में एक युवती पलंग पर बेसुध पड़ी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार, एसआई अरिहंत सिद्धार्थ और शरद पंवार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली कि हाल ही में युवक ने उससे शादी की थी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले कर युवती को पूछताछ के लिए थाने ले गई। उधर, मृतक के परिजनों ने युवक द्वारा युवती से शादी करने की बात से इंकार किया है। पुलिस को प्रथम दृष्ट्या युवक द्वारा आत्महत्या करने के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार युवती हाईब्लड प्रेशर की शिकार है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि युवती को इलाज कि सुविधा दी जा रही है। स्वस्थ होने पर घटना के संबंध में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed