{"_id":"593af09d4f1c1b37158b4586","slug":"161497034909-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या ,ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या ,ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या में ससुरालियों पर रिपोर्ट
हीमपुर दीपा (बिजनौर) (ब्यूरो)। गांव फतेहपुर कला निवासी अनिल पुत्र राजपाल का विवाह दस वर्ष पूर्व गांव गुजरपुरा जसपाल बिजनौर निवासी रमेश की पुत्री पूनम से हुआ था। पूनम की पांच वर्ष की पुत्री है। शुक्रवार को पूनम (28 वर्ष) की दुपट्टे से गले घोंटकर हत्या कर दी गई।
पूनम के मायके वालों का आरोप है ससुराल वाले आए दिन उससे मारपीट करते थे। इस संबंध मे पूनम ने उन्हें जानकारी दी थी। इसके बाद वह मायके चली गई। हाल में परिवारवालों ने पूनम को समझाकर ससुराल भेजा था। शुक्रवार को पूनम की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल, ससुर राजपाल, जेठ धर्मवीर सिंह, जगवीर सिंह एवं ननद , ननदोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब तक किसी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।