{"_id":"5d17a6d88ebc3e3ce840262b","slug":"156183110717-bijnor-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर हुई मारपीट में व्यक्ति की मौत, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली बात पर हुई मारपीट में व्यक्ति की मौत, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चांदपुर। गांव पृथ्वीपुर में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में एक किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अपने चाचा व दो चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
गांव पृथ्वीपुर निवासी विनयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ऋषिपाल सिंह (62) शुक्रवार की रात्रि साढ़े नौ बजे चाचा कुंवर सैन के घर दूध वापस लेने गए थे। उन्होंने दूध देने से मना कर दिया। ऋषिपाल ने जब दोबारा दूध मांगा तो वे गाली गलौज करने लगे तथा झगड़ा करने पर उतारू हो गए। चाचा के छोटे लड़के विपेंद्र पाल सिंह, बड़े लड़के निपेंद्र पाल सिंह व चाचा कुंवर सैन ने एकजुट होकर ऋषिपाल को लाठी डंडे व ईंटों से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल ऋषिपाल को जब परिजन सीएचसी स्याऊ इलाज के लिए ले गए तो वहां उनकी गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। विनयपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता ऋषिपाल खेती करते थे। चाचा का डेरी का काम है। हमारा दूध उनकी डेरी पर जाता है। शुक्रवार को ऋषिपाल डेरी पर दूध देकर आए तभी कोई दूध लेने आ गया था इसलिए पिताजी दूध वापस लेने चले गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304 में रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।