{"_id":"5d0fca018ebc3e79f315d416","slug":"15613158243-bijnor-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में महिला ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडावर। थाना क्षेत्र के गांव रावली (ब्रह्मपुरी) निवासी एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार मामला इतना बढ़ा कि उनमें मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच परिजनों ने पति-पत्नी को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इससे आहत पत्नी ने थोड़ी देर बाद घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। चीख पुकार मचने पर परिजन उसके कमरे में पहुंचे। उन्होंने इस मामले की सूचना पति को दी। पति ने घर पहुंचकर उसे एक निजी चिकित्सक को दिखाया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन गाली गलौज करता रहता है। विरोध करने पर उससे मारपीट करता है। उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद उसका पति बार बार उसे तलाक की धमकी देता है। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।