{"_id":"5d0e778a8ebc3e5cf8691393","slug":"156122917711-bijnor-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी ड्रॉ निकालने का लालच देकर रुपये ऐंठने वाले दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लकी ड्रॉ निकालने का लालच देकर रुपये ऐंठने वाले दो दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकी ड्रॉ निकालने के नाम पर ठगी करने वाले दो दबोचे
मंडावर। लकी ड्रॉ से इनाम निकालने का लालच देकर गांव वालों से रुपये ठग रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उनका साथी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कार्ड व नगदी बरामद की है।
सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार शाम डैबलगढ़ के चौराहे के पास लोगों से रुपये ले रहे गांव बादशाहपुर निवासी कुशलपाल व सुरेंद्र को दबोच लिया। दोनों के पास से गांव वालों के नाम से बने तीन कार्ड व 3800 रुपये की नगदी बरामद हुई। जबकि उनका साथी रवि फरार हो गया। कुशलपाल व सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथ एक हजार सदस्य जोड़ रखे हैं। हर सदस्य से हर महीने 1200-1200 रुपये लिए जाते हैं। महीने में एक लकी ड्रॉ निकाला जाता है। इसमें वे गाड़ी या बाइक या उसकी कीमत की नगदी देने की बात कहकर लोगों को फंसाते हैं। जिनका एक साल में इनाम नहीं निकलता है उन्हें साल के आखिरी में 25 हजार रुपये देने का झांसा देते हैं। जिससे लोग उनके झांसे में आ जाते हैं। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके तीसरे साथी को भी जल्दी दबोच लिया जाएगा।